बड़ी सोच, बड़ी कामयाबी

विषय 


बड़ी सोच 




, बड़ी सोच यह अपने भीतर हर रोज एक नया भूचाल लाती हैं! जितना बड़ा हम सोचते हैं उतने ही बड़े अपने सपने होते हैं और हर सपने को पूरा करने के लिए अपनी सोच का बड़ा होना अति आवश्यक है ,इसलिए हम सभी जैसा सोचते हैं वैसा ही अपने भविष्य का निर्माण करते हैं , इसलिए हमेशा सकारात्मक रहो और आप अपने पथ पर एक नया मुकाम हासिल करते रहो , जिंदगी में हर कुछ पाने के लिए अपने विचारो को सपनों में तब्दील करके उसके ऊपर अम्ल करना ही सही मायने में सफलता की राह होती हैं,

 हम जैसा दिनभर कार्य करते हैं उसी के आधार पर रूपरेखा तैयार होती है उसी की बदौलत अपने विचारों का अपने दिमाग में आना शुरू हो जाता है ! इसलिए जिंदगी के हर पड़ाव पर अपनी सोच और समझ के आधार पर हम सब कुछ हासिल कर सकते हैं , 


इस जहां में जितने बड़े वैज्ञानिक , डॉक्टर,  इंजीनियर ,वकील  जितने महान हस्तियां हुई है उन सब की अपनी एक अलग सोच थी इस समाज से हटकर की परे थी इसलिए उन्होंने अपने जीवन में इतनी महान उपलब्धि हासिल की है,

 मेरा यह मानना है कि जीवन में हम जिस गति से आधुनिक तकनीकी जमाने में आगे बढ़ने के लिए तत्पर हैं उसमें अपनी सोच का बड़ा होना अति आवश्यक है हमारा हर रोज एक जैसा नहीं होता है क्योंकि हमारे दिमाग में हर रोज अलग-अलग विचार आते रहते हैं , और उन्हीं विचारों के आधार पर हम हमारे  नए दिन की शुरुआत होती  हैं इसी दिन के आधार पर अपना एक लक्ष्य निर्धारित होता है ,



 लक्ष्य निर्धारित करने पर हम पाते हैं कि हमने कितनी बड़ी समझ और सूझबूझ से अपने नए सपने की ओर जाने का मार्ग तैयार किया है ! आज हम जैसा है जहां है यह सब  अपनी सोची  हुई समझ के आधार पर है ! आज के जमाने में बहुत ही ज्यादा प्रतिस्पर्धा है हमें धैर्य के साथ अपनी एक निरंतर गति बनाए रखना है, ताकि हम अपने गंतव्य तक पहुंच सके,  हो सके उतना अच्छा और सकारात्मक लोगों के साथ अपने तालुकात रखें और और नए-नए  अवसर की खोज में रहे अपने जीवन के भीतर हमें हर वह एक बड़ा मुकाम हासिल करना है !

 जिसके साथ दिल के अंदर बड़ी सोच है हमें अपने सपनों के लिए हर रोज एक नया अध्याय लिखना होगा ताकि हम अपने भविष्य में निर्धारित किए हुए लक्ष्य की ओर निश्चित रूप से पहुंच सके,

 जीवन की इस घड़ी में हमारे सामने बहुत सारी विपरीत परिस्थितियां होंगी हमें इन परिस्थितियों से लड़कर आगे बढ़ना है ,आपने जो अपने भीतर  सपना संजोए रखा है उसको हासिल करना ही होगा यही आपका एक परम कर्तव्य होगा , यही आपकी पथ प्रदर्शना होगी, आपके इस जीवन काल में उतार  चढ़ाव आए होंगे अपने हर परिस्थिति का डटकर सामना करके आज जिस मुकाम पर आप आ पहुंचे हैं इसी को और आगे ले जाने के लिए आपको एक कड़ी मेहनत की अति आवश्यकता है !

 जीवन के इस पड़ाव में ऐसा कोई कार्य नहीं है जो आप नहीं कर सकते हैं निश्चित रूप से आपने जो सपना देखा है वह हकीकत में साकार होगा , क्योंकि सपनों में आपने जान फुकी है तो यह सपना आपको अपने मुकाम तक अवश्य ले जाएगा ! 

 अपनी सोच के बदौलत पर आप अपने गंतव्य तक निश्चित रूप से पहुंच पाएंगे अपने दिल की आशाओं को कभी कम मत करना बुरा वक्त जीवन का एक पड़ाव होता है , हर परिस्थिति से लड़कर हमें अपने लक्ष्य को हासिल करना है और हम उसे हासिल करके रहेंगे , इसलिए जितना हो सके उतना अपने अंदर एक नए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते रहिए , के आधार पर आपके अंदर एक नया परिवर्तन आएगा ! परिवर्तन ही संसार का नियम है , इसी कथन के आधार पर हमें अपने उस महान परम तत्व लक्ष्य को प्राप्त करना है , मैं आशा करता हूं की आपकी अपनी सोच और समझ के आधार पर आप आज जहां पहुंचे हैं इस पर कभी संदेह नहीं करना क्योंकि जीवन बहुत ही सुहाना प्यारा मदमस्त है , आप जैसा सोचोगे वैसा ही जीवन में होता जाएगा इसलिए अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर बढ़ते रहिए !!

 कदम से कदम चलाते रहे सारी सफलताएं आपके कदमों में होगी यकीन मानिए आपने अपनी सोच और समझ पर विश्वास कर लिया तो सहारा जहां आपने जीत लिया ! इस बात पर कोई संदेह नहीं है साथियों जीवन की इस घड़ी में बहुत कुछ करना है ! अपने लिए करना है , अपनों के लिए करना है , समाज के लिए करना है , देश के लिए करना है , देश हर रोज तरक्की कर रहा है क्यों ना हम भी उसी के भागीदार बने इस पथ पर देश के साथ खड़े हो सब मिलकर एक नया समाज रचे ,  एक नई सोच कायम करें , ताकि आने वाले वक्त में हम सारी सुख सुविधाएं अपने नई पीढ़ी को दे सकें , अपना पर्यावरण बचाए रखें और अपने आसपास के वातावरण को सूचित कर करते रहे ,ताकि इस समाज में एक नए सकारात्मक सोच का संदेश जा सके हम दुनिया को नहीं बदल सकते मगर अपने भीतर अपने विचारो को बदले , अपने समाज को बदले ,  यकीनन‌ हम दुनिया को बदल सकते हैं इसलिए अपने जीवन में हमेशा एक बड़ी सोच एक बड़ी समझ बनाए रखें ! 

और सब के साथ चलें जीवन में हमें अभी तो बहुत आगे जाना है इसलिए हमेशा अपने लक्ष्य पर सज्जक सतर्क और इमानदार कर्तव्यनिष्ठ दिनचर्यापक बने रहे, ताकि आने वाले वक्त में हम आज के मुकाबले अच्छे  निर्णय से समाज का विकास कर सके !

 अपना विकास कर सके इसलिए हमेशा एक नई उमंग एक नई सोच एक नई उड़ान एक नई आशाओं के साथ सूर्य के नए किरणों की तरह अपने अपने जीवन रूपी सूर्य में प्रकाश भारते रहिए , आगे बढे  ईश्वर यकीनन आपके साथ हैं ॥



आप सभी का धन्यवाद मेरे इस ब्लॉग पर जय हिंद

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

हिंदी माध्यम में संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी कैसे करें !

​जलवायु परिवर्तन ( climate change )

अकेलापन कैसे दुर करें