Posts

Showing posts from June, 2021

शिक्षा ही जीवन का आधार है

Image
( शिक्षा ही जीवन का आधार है ) शिक्षा का महत्व  जिंदगी में अगर शिक्षा ना मिले ना तो लोग अपनी राह से भटक जाते हैं! और गुनाह की राह पर चल चल पड़ते हैं जिंदगी में शिक्षा अतिमहत्वपूर्ण होती हैं शिक्षा का अगर सही अर्थ समझा जाए तो एक शिक्षित समाज का निर्माण करना होता हैं! अगर समाज में लोग शिक्षित रहेंगे तो उस समाज में अपराध ने अपने आप कम हो जाएगा !  शिक्षा ही जीवन के लिए अति आवश्यक साधन हैं अगर शिक्षा मिल गई तो आपको रोजगार मिल जाएगा आप जीवन में आगे से आगे बढ़ते जाएंगे! मगर अफसोस की बात यह हैं कि शिक्षित लोग भी शिक्षा को बढ़ावा ना देते हुए अपने खुद के जीवन में ना करने वाले कार्य करते हैं! और अपना जीवन तो खुद ब खुद खराब करते हैं आसपास का माहौल भी खराब करते हैं! मैं यहां पर किसी व्यक्तिगत के ऊपर टिप्पणी नहीं कर रहा हूं! मगर जब शिक्षा की बात आती हैं तो सबको एक साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिएं ! शिक्षा एक मात्र साधन हैं जो हमारे समाज को अपराध मुक्त , भ्रष्टाचारमुक्त बना सकता हैं ! इसलिए जितना हो सके उतना शिक्षा पर जोर दो, जितनी ज्यादा शिक्षा बढ़ेगी उतना ही ज्यादा समाज का विकास होगा ! समाज के वि...

सपने और लक्ष्य में अंतर

Image
जब भी बड़ा लक्ष्य हम हाथ में लेते हैं तो बहुत सारी हमारे सामने समस्याएं आती हैं!  उन समस्याओं का समाधान करते हुए हमें हर रोज अपनी सफलता के प्रति सच्चे दिल से और सच्ची लगन से लगना चाहिए !ताकि हम उन समस्याओं का समाधान करके अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर आगे बढ़ते रहें ! हमारे पास समय का अभाव हैं ! इस दरमियान आपके जो लक्ष्य बनाए हुए हैं उनके प्रति हर रोज निरंतर काम करते रहना चाहिएं ! ताकि हम उस राह से भटक ना सके लक्ष्य बहुत बड़ा होता हैं जीवन में और उनको हासिल करने के लिए हमें बहुत-सी परिस्थितियों से जूझना पड़ता है !  परंतु इस परिस्थितियों में हमें धैर्य को बनाए हुए और अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर कदम से कदम मिलाते रहें,तो वह दिन दूर नहीं हैं ! जिसकी हम दिल में आशा लेकर बैठे हैं ! मुकाम भी  मिलेगा और अपने को ही मिलेगा ! हमारे पास बहुत सारे आर्थिक साधन नहीं होते हैं इन्हीं की वजह से हम अधिकांश अपने सपनों से मुंह मोड़ लेते हैं। हम अपने सपनों के प्रति जा नहीं पाते हैं आर्थिक स्थिति की वजह से हम बहुत सारे अपने लक्ष्य में अच्छा प्रयास नहीं कर पाते हैं। परंतु जो हमारे पास मौजूदा हालात...

अपनी प्रतिभा को पहचानें

Image
 नमस्कार  मेरा आज का विषय है  " प्रतिभा "  इसी विषय पर बात करने जा रहा हूं ! प्रतिभा हम सबके अंदर इतनी सारी छुपी हुई हैं! हम अपना जीवन इन्हीं प्रतिभाओं के आधार पर आने भविष्य के लिए उपयोग करते हैं ,अपनी प्रतिभा के अनुरूप हमारे जीवन का निर्माण होता हैं और अपने भीतर में असीमित छुपी हुई क्षमताएं हैं अपनी प्रतिभाएं हैं !  प्रतिभा के आधार पर हम आने वाले जीवन की रूपरेखा तय करते हैं ! जीवन में ऐसा कोई कार्य नहीं हैं जो हम नहीं कर सकते हैं ! मगर हम एक ऐसे माहौल में रह रहे हैं या फिर हमें उस बात की कोई जानकारी नहीं होती हैं!  इसलिए हम अपनी जिंदगी के बहुत सारे फैसले जाने अनजाने में गलत लेके राह पर चले जाते हैं  !इसलिए जीवन की खूबसूरती के लिए हमें अपनी प्रतिभाओं को जानना होगा, उन्ही के अनुरूप काम करना होगा, ताकि हम हमारा भविष्य बेहतर बना सके ! इस संसार में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं हैं जो अपना खुद का मुकाम हासिल ना कर सके , हम सब जानते हैं फिर भी हम हमारे भीतर छुपे ज्ञान को बाहर नहीं ला पाते हैं क्योंकि हमें हमारी प्रतिभा जानने का अवसर नहीं मिल पाता हैं मिल पाता है तो...

अपना मनोबल कैसे बढ़ाएं

Image
नमस्कार मैं आज विद्यार्थियों के हित की एक बात करने जा रहा हूं ! इस महामारी के दौरान बहुत सारे विद्यार्थियों का मनोबल गिरा है , निराशा हाथ लगी है , मैं उनसे यह कहना चाहूंगा अपनी उम्मीद कभी मत छोड़ना मेरे दोस्तों , जिंदगी यहीं खत्म नहीं होती है   आपको आगे बहुत सारे ऐसे काम करने हैं ! जिसके लिए आप बने हो इसलिए महामारी तो एक छोटा कार्यकाल था । आपको तो अभी बहुत लंबे कार्य के लिए लगना है ! अपने सपनों को साकार करना है !  जिस प्रकार सूर्य की किरणें सारे संसार को प्रकाशित करती हैं उसी प्रकार आपको भी अपने सारे सपने साकार करके अपने माता-पिता का नाम रोशन करना है ! इसलिए इस महामारी में आपने जो कुछ सहन किया है अपने पढ़ाई का नुकसान भी हुआ है मगर हिम्मत न हारना अभी तो और आगे जाना है । आप सभी को अपने-अपने क्षेत्र के अनुसार या फिर आपके जो सपने हैं जो आप जिस की तैयारी कर रहे हैं ! उसी में लगे रहो निश्चित रूप से सफलता आपके लिए हैं इसलिए अपना खाली समय कहीं पर व्यर्थ मत करना समय का सदुपयोग करके आप अपने सारी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं ।आपके सारे बड़े सपने पूरे कर सकते हैं!  अभी तक जो न...