अपना मनोबल कैसे बढ़ाएं

नमस्कार मैं आज विद्यार्थियों के हित की एक बात करने जा रहा हूं !

इस महामारी के दौरान बहुत सारे विद्यार्थियों का मनोबल गिरा है , निराशा हाथ लगी है , मैं उनसे यह कहना चाहूंगा अपनी उम्मीद कभी मत छोड़ना मेरे दोस्तों , जिंदगी यहीं खत्म नहीं होती है 
 आपको आगे बहुत सारे ऐसे काम करने हैं ! जिसके लिए आप बने हो इसलिए महामारी तो एक छोटा कार्यकाल था ।
आपको तो अभी बहुत लंबे कार्य के लिए लगना है ! अपने सपनों को साकार करना है !
 जिस प्रकार सूर्य की किरणें सारे संसार को प्रकाशित करती हैं उसी प्रकार आपको भी अपने सारे सपने साकार करके अपने माता-पिता का नाम रोशन करना है !
इसलिए इस महामारी में आपने जो कुछ सहन किया है अपने पढ़ाई का नुकसान भी हुआ है मगर हिम्मत न हारना अभी तो और आगे जाना है ।
आप सभी को अपने-अपने क्षेत्र के अनुसार या फिर आपके जो सपने हैं जो आप जिस की तैयारी कर रहे हैं ! उसी में लगे रहो निश्चित रूप से सफलता आपके लिए हैं
इसलिए अपना खाली समय कहीं पर व्यर्थ मत करना समय का सदुपयोग करके आप अपने सारी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं ।आपके सारे बड़े सपने पूरे कर सकते हैं!
 अभी तक जो नहीं हुआ वह कर सकते हैं, इसलिए आपको अभी बहुत आगे जाना है निरंतर अपनी सफलता की ओर कदम बढ़ाते रहना है ! विद्यार्थी राहा इतनी आसान भी नहीं है बहुत कुछ सामना करना पड़ता है , किताबी ज्ञान के अलावा व्यवहारिक ज्ञान का होना भी अति आवश्यक है , आपकी सूझबूझ और समझ आपकी सफलता का रास्ता तय करती है ! पढ़ता हर कोई है लिखता हर कोई है मगर इन दोनों को जो अच्छी तरह से समझ कर अपनी जिंदगी में उतार देता हैं !

 वह निश्चित रूप से सफलता को अपने गले लगा ही लेते हैं ! इसलिए अपना मुकाबला अपने आप से करो ! किसी की नकल करने की कोशिश बिल्कुल ना करें जो आप कर सकते हैं , वह कोई दूसरा नहीं कर सकता हर व्यक्ति की प्रतिभा अलग अलग होती है ! अपने जीवन में हर सबकी अपनी अपनी राहा होती हैं ! सबको अपने अपने सपने प्यारे होते हैं !
 इसलिए जिस क्षेत्र में आप अपना करियर बनाना चाह रहे हैं! उसी में लगे रहिए आज नहीं तो कल सफलता आप ही की है ,
 और जो साथी अभी तक स्कूल या कॉलेज में है वह भी अपने अपने लक्ष्य के अनुसार अपना समय निश्चित करके एक समयसारणी का शुभारंभ करके अपने महानतम लक्ष्य की ओर बढ़ने की तैयारी करें ! आप सभी को यही कहना चाहूंगा कि आपने जो सपना देखा है जिसके लिए आप आज मेहनत कर रहे हैं! 

 यकीनन यह आपका जीवन तो सुधरेगा साथ ही साथ समाज हित में होगा देश हित में होगा इसलिए हमेशा मदद के लिए आगे रहे ! 
आपके पास अच्छा ज्ञान के भंडार हैं सही जगह सही समय पर अगर इस्तेमाल किया जाए तो हर किसी का जीवन संवर सकता हैं ! 
इसलिए अपने अभिमानरूपी अंधकार को त्याग कर ज्ञानरूपी प्रकाश का आगमन होने दे और दूसरों को प्रकाशित करते रहें ! बस इतना ही कहना चाहूंगा आज के लिए आगे बढ़े स्वस्थ रहें खुश रहें मस्त रहें ! 

जय हिंद 
आपका अपना लेखक 
श्रवण कुमार सुथार

Comments

  1. Bahut hi acha blog tha.....mahamari me nirash ho chuke vidyarthiyo k liye bht hi prerak rha....bht acha kam kr rhe h ap sir .....keep doing

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

हिंदी माध्यम में संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी कैसे करें !

​जलवायु परिवर्तन ( climate change )

अकेलापन कैसे दुर करें