अपनी प्रतिभा को पहचानें
नमस्कार
मेरा आज का विषय है
" प्रतिभा "
इसी विषय पर बात करने जा रहा हूं ! प्रतिभा हम सबके अंदर इतनी सारी छुपी हुई हैं!
हम अपना जीवन इन्हीं प्रतिभाओं के आधार पर आने भविष्य के लिए उपयोग करते हैं ,अपनी प्रतिभा के अनुरूप हमारे जीवन का निर्माण होता हैं और अपने भीतर में असीमित छुपी हुई क्षमताएं हैं अपनी प्रतिभाएं हैं !
प्रतिभा के आधार पर हम आने वाले जीवन की रूपरेखा तय करते हैं ! जीवन में ऐसा कोई कार्य नहीं हैं जो हम नहीं कर सकते हैं ! मगर हम एक ऐसे माहौल में रह रहे हैं या फिर हमें उस बात की कोई जानकारी नहीं होती हैं!
इसलिए हम अपनी जिंदगी के बहुत सारे फैसले जाने अनजाने में गलत लेके राह पर चले जाते हैं !इसलिए जीवन की खूबसूरती के लिए हमें अपनी प्रतिभाओं को जानना होगा, उन्ही के अनुरूप काम करना होगा, ताकि हम हमारा भविष्य बेहतर बना सके ! इस संसार में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं हैं जो अपना खुद का मुकाम हासिल ना कर सके , हम सब जानते हैं फिर भी हम हमारे भीतर छुपे ज्ञान को बाहर नहीं ला पाते हैं क्योंकि हमें हमारी प्रतिभा जानने का अवसर नहीं मिल पाता हैं मिल पाता है तो समझ नहीं पाते हैं! इन दोनों को जान लिया जाए तो हमारा जीवन धन्य हो जाएगा !
इसलिए हमेशा अपने आसपास में सकारात्मक लोगों के साथ जुड़े रहे ,और जीवन जीने के बेहतर तरीकों को अपनाते रहे और अपने अंदर छूपी अपनी क्षमताओं को बाहर लाएं उन्हीं पर काम करें आपकी सफलता निश्चित रूप से आपको मिलेगी ॥ हम अक्सर गलती यह करते हैं हमें क्या करना हैं ! वह हम छोड़कर अपने साथी की देखरेख में लग जाते हैं ! उन्हें के अनुरूप चलते हैं तो हमें परिणाम प्रतिकूल मिलते हैं ! अगर हम हमारी क्षमता के अनुरूप हमारे ज्ञान के अनुरूप काम करते हैं तो निश्चितरुप से परिणाम हमारे अनुकूल होते हैं !
इसलिए अपने आप को जानो एकांत में अपने आप को समय दो खुद को जानो आप क्या हो ? क्या कर सकते हो ? यकीन मानिए इस संसार में प्रत्येक व्यक्ति जो चाहे वह कर सकता हैं! आपके पास जुनून , लगन , मेहनत इन सब का होना अति आवश्यक हैं!
परिस्थितियां कैसी भी हो हमें हौसला रख कर आगे बढ़ना होगा हम निश्चित रूप से अपने अनुरूप की सफलताओं को पाल लेंगे! किसी के बहकावे में आकर अपनी जिंदगी का बहुत सारा समय हमने निश्चित रूप से बर्बाद किया हैं! मगर अब आगे ऐसा नहीं करेंगे हमें हमारे खुद के सपनों के लिए लड़ना होगा हम लड़ेंगे और अवश्य जीतेंगे भी सुबह की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करो जिंदगी में हमेशा सकारात्मक बने रहिए आपकी आधी से ज्यादा समस्याएं यहीं खत्म हो जाएगी !
अपने आसपास का वातावरण शुद्ध बनाओ उसमें आने वाला हर व्यक्ति सकारात्मक सोच से फलित हो जाए और अपने जीवन में आगे बढ़े , हमें जिंदगी में कुछ पाने के लिए गिरना होगा , लड़ना होगा, बहुत सारे विपरीत परिस्थितियों का मुकाबला भी करना होगा , मगर इन सब का मुकाबला करते हुए अगर हम परम सर्वेश्वर लक्ष्य की और बढ़ जाते हैं तो निश्चित रूप से आपके द्वारा किया हुआ परिश्रम फलित हो गया है , मुझे एक किस्सा याद आता हैं जो मैंने कभी देखा या सुना हैं जिनकी प्रतिभाओं के अनुरूप उन्होंने अपने जीवन में बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया हैं!
""एक 6 साल का बच्चा जो सुन नहीं सकता है बोल नहीं सकता है उसके पिताजी सुन नहीं सकते हैं बोल नहीं सकते माताजी इस संसार में नहीं हैं वह बच्चा अपना भविष्य बनाना चाहता था तो उसे एक भले आदमी का साथ मिला उस व्यक्ति ने उसे बहुत सहयोग दिया वह लड़का अपने जीवन में नृत्य कला में सफल हुआ ""
मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि कठिनाइयां चाहे कोई भी हो परिस्थितियां चाहे कोई भी हो अगर जिंदगी में लक्ष्य के प्रति आगे बढ़ने की ठान लिया हैं! तो दुनिया की कोई ताकत आप को रोक नहीं सकते हैं अपने अंदर की आवाज को सुनो उसी के ऊपर काम करो और आगे बढ़ो निश्चित रूप से सारी सफलता आपके कदमों में होंगी, हमारी व्यस्त दिनचर्या में हमें कम से कम अपने खुद के लिए एक घंटा तो अवश्य निकालना चाहिए आप अपने आप को जानो की आप सही मायने में अपनी राह में कहीं भटक तो नहीं रहे हो ?जो कर रहे हैं वह आपके हित में तो हैं ! बहुत सारे विकल्प आपको मिलेंगे जब आप खुद को समय देंगे तब ! आपकी प्रतिभाएं बार निकलेगी आपके अंदर नए-नए विचार आएंगे उन्हीं विचारों के बदौलत आप अपने जीवन को और बेहतर बना सकते हो !
कम से कम अपने आप को समय देना व्यर्थ तो नहीं होगा , भला तो सिर्फ और सिर्फ आप ही का होने वाला है , हमारे जीवन का महत्वपूर्ण समय स्कूल करके कॉलेज में आते कॉलेज करने के बाद लगभग लगभग 21 साल की उम्र में हमारी कॉलेज हो जाती हैं! 21 साल से लगाकर 26 साल के बीच का जो समय है यह हमारे लिए अति महत्वपूर्ण समय हैं इस समय में हम हमारा भविष्य बना सकते हैं अगर इस समय को सही रूप से इस्तेमाल किया जाए तो आने वाली जिंदगी आप आराम से जी सकते हैं ! समय के अंदर आप अपना करियर बनाते हैं जिसने इस समय का सदुपयोग किया है उसकी जिंदगी हमेशा के लिए धन्य हो गए हैं बहुत सारे लोग होते हैं जो इस समय को फालतू में नष्ट करके बर्बाद कर देते हैं ना करने वाले कार्य कर लेते हैं फिर सफलता ना हाथ लगने पर अपने खुद को दोषी पाकर इस दुनिया से चले जाते हैं आत्महत्या जैसे अपराधी कदम उठाते हैं !
अपने इस समय का सदुपयोग करके अपने मां-बाप का नाम रोशन कीजिए अपने आने वाली जिंदगी के लिए तो कीजिए कम से कम बहुत से लोगों को सही सलाह न मिलने पर अपने जिंदगी का अहम हिस्सा बर्बाद कर देते हैं मेरी आप सभी से दरख्वास्त है कि जितने भी शिक्षित व्यक्ति हमारे समाज के हैं ! हम उनसे जाकर अपनी भविष्य की योजना बनाएं और आपकी प्रतिभा के अनुसार आप अपने अपने क्षेत्र में जाइए और सफलता को अपने कदमों में अवश्य लाइए मुझे इसी बात पर एक कवि की दो पंक्तियां जाती हैं
" रख हौसला वो मंजर भी आएगा
प्यासे के पास चल कर समंदर भी आएगा !
थक कर ना बैठ ए मंजिल के मुसाफिर!
मंजिल भी मिलेगी और मिलने का मजा भी आएगा ॥
नित नए सपने तू देख अपनी राह पर चल के तो देख ॥
आज के लिए बस इतना ही अगर किसी को इस दिल को ठेस पहुंची हो तो क्षमा करें मेरा उद्देश्य जाने का नहीं था मैं तो सिर्फ सकारात्मक सोच के जरिए अपने भविष्य में आप जो कर सकते हैं उसी के बारे में बता रहा था
आप सभी का धन्यवाद
जय हिंद
लेखक श्रवण कुमार सुथार





Beautiful lines , It's really motivated me .
ReplyDeleteFabulous Story
DeleteTrue....ham bht si chize dusro ko dkh k krte h.....or apne talent ka use nhi krte fir life me double struggle Krna pdta b....hme apne talent ko pehchan kr apni life k decisions ko lne chahiye....thank u sir u r doing a wonderful job by enlightening the Students
ReplyDeleteThank you
DeleteAbsolutely 💯 right
ReplyDeleteKeep it up
Sandar
ReplyDeleteGreat
ReplyDelete