जिंदगी का सफर
नमस्कार
आज का विषय हैं " सफर "
हमारे जीवन में बहुत से ऐसे पल आते हैं जो हमें बहुत ही अत्यधिक कमजोर कर देते हैं और हमें हराने का पूरा पूरा प्रयास करते हैं ! मगर इंसान अगर दृढ़ निश्चय करें कि वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर पल, हर वक्त, हर हाल में, वह मेहनत करेगा और अपनी मंजिल को जरूर पाएगा, तो यह हताशा, निराशा, हमारा कुछ बिगाड़ नहीं सकती हैं! जब तक अपने जीवन में आप असफल नहीं होते हैं तब तक हमें सफलता का सही अर्थ समझ में नहीं आता हैं ! कहीं ना कहीं अपने जीवन में यह होना भी हमारे लिए बहुत ही लाभदायक होता हैं, क्योंकि हम जितनी ज्यादा सीखने की कोशिश करेंगे इतने ही काबिल हम व्यक्ति बनेंगे !
इसलिए आप जीवन में जो भी काम करो,करो व्यापार करो,अपनी दुकान चलाओ या फिर अपने जीवन में पढ़ाई करो, अगर आपके हाथ में कभी असफलता लगती हैं तो समझ जाइए कि आप सफलता की बहुत ही करीब पहुंच गए हैं ! असफलता हमें बहुत कुछ सिखाती हैं वह हमें आगे बढ़ने का सही मार्ग बताती हैं, इसलिए कभी भी अगर आपके जीवन में असफलता हाथ लगती हैं तो ज्यादा मायूस मत हो ! हम बार-बार असफल हो रहे हैं इस बात का दुख मत बनाइए कि मैंने मेरा प्रयास नहीं किया हैं !
आपने प्रयास किया हैं तभी आप असफल हुए हैं,आपके प्रयास को अब उस दिशा में ले जाने के लिए आपके पास ठोस सामग्री उपलब्ध होगी ! आपके पास आपका अनुभव होगा,आपकी मेहनत तो होगी, आपने जितनी मेहनत की हैं उन सब का सार आपके पास होगा ! इसलिए अपने क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प लेकर हर रोज प्रातकाल उठे अपनी एक नियमित दिनचर्या बनाएं अपने काम को भिन्न भिन्न वर्गों में बांट दीजिए किस वक्त कौनसे काम को कितना करना हैं !
उसका वक्त आप निश्चित कर दीजिए, फिर उसके अनुरूप सफलता आपके हित में होगी आपके सारे वह असफल प्रयास का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए अच्छा साबित होगा ! अपने जीवन में कभी भी किसी की किसी के साथ तुलना मत करो आप इस धरती पर सबसे अलग हो ! सब व्यक्ति में अपनी-अपनी प्रतिभा होती हैं हमारे जीवन में कुछ ऐसे पल भी आते हैं जिस वक्त हमारे साथ कोई खड़ा नहीं होता हैं ! मगर खुद को हताश, कमजोर,और निराश मत समझो, क्योंकि आप जैसा सोचते हैं वैसे ही आप बनते हैं ! इसलिए अपने जीवन में जितना ज्यादा हो उतनी सकारात्मक ऊर्जा का संचार कीजिए आपके लिए अति आवश्यक होगा,आपकी सफलता का भागीदार बनेगा !
आप अपने अनुभव के मुताबिक अपनी तुलना किसी से मत करो ! अपने आपकी जिम्मेदारियों को समझते हुए आप एक नया प्रयास कीजिए और उस पथ पर आप चल पड़े आपके लक्ष्य के बहुत ही करीब जाने वाला हैं यकीनन आपकी सफलता में पूर्ण रूप से भागीदार होगा,आप काम धंधा करो या पढ़ाई करो अपने जीवन काल में अपने खुद के कुछ सिद्धांत बनाई उन सिद्धांतों पर आपको खरा उतरना हैं ! आपके कुछ ऐसे सिद्धान्त तो होने चाहिए जिसके साथ आप कभी समझौता नहीं कर सको ! यह सिद्धांत ही आपकी असलियत में आपकी मूल पूंजी हैं !
इसलिए साथियों अपने जीवन को ऐसे समय अनुसार ढाल दीजिए जो कभी बिना मतलब की इधर उधर की बातों में ना भटके,ना खराब हो, अपने जीवन में जब तक सफलता आपके हाथ नहीं लगती हैं! तब तक अपना समय किसी और के लिए आप मत रखिए, अपने पास एक निश्चित सीमा में समय की सीमित उपलब्धि हैं इस उपलब्धि को हमें कैसे हासिल करना हैं यह हमारे असफल हुए प्रयासों से सीख कर अब एक नए प्रयास में लाने का प्रयत्न कीजिए ! आपकी सफलता के लिए और आपके जीवन काल के लिए अति लाभदायक होगा ! अपने खुद के सपनों के लिए आप अपनी दिनचर्या के अनुसार अपना समय व्यतीत कीजिए आपके सबसे ज्यादा जरूरी काम के लिए समय को रखिए उसको बार-बार कीजिए जितना ज्यादा प्रयास होगा उतनी ही ज्यादा काबिलियत कामयाबी आपकी होगी !
मेरा लेख अगर आपके जीवन में कुछ खुशियां या फिर आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना हैं, तो कृपया इस लेख को आगे से आगे भेज कर किसी और का भी भला कीजिए सोशल मीडिया का जमाना हैं समाज हित के लिए किसी का भला हो रहा हो किसी को कुछ सही जानकारी मिल रही हो तो कृपया इस लेख को आगे अवश्य भेजें ! यही आपकी सबसे बड़ी समाज सेवा होगी !
धन्यवाद
जय हिंद
लेखक श्रवण कुमार सुथार
Woww....bht shi likha h
ReplyDeleteWau very nice
ReplyDeleteशानदार
ReplyDelete