अपना पर्यावरण और उसका महत्व
आज मेरा विषय है "पर्यावरण " को लेकर मैं आज इसी विषय पर बात करने जा रहा हूं पर्यावरण हमारा एक आवास है , यह भुमंडल पर पर्यावरण का महत्व सर्वश्रेष्ठ है , और हम सभी के लिए पर्यावरण क्या मायने रखता हैं ? यह आप भली-भांति जानते हैं ! इसलिए मैं आज इस पर्यावरण का अतिदोहन और जो इसकी हानि हो रही है , उसी के बारे में बात कर रहा हूं पर्यावरण ने हमें क्या-क्या नहीं दिया है ? हम जिस आधुनिक गति से आगे बढ़ रहे हैं उतना ही अधिक हम पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं , पर्यावरण को लेकर बहुत सारे एनजीओ ,समाज सेवक संगठन , और भारत सरकार के द्वारा लाए गए विभिन्न प्रकार के अधिनियम इस पर अपना पूरा प्रभाव बनाए हुए हैं ! हम एक सजग नागरिक होने के नाते हमारा भी तो कुछ फर्ज बनता है पर्यावरण को लेकर , हम इसे ऐसे खो रहे हैं कि जैसे हमारे लिए कोई महत्व नहीं है , इस चीज का आज जिस प्रकार से वैश्विक महामारी का दौर चल रहा है हम सभी को प्राचीन के दिन याद आ गए हैं कैसे प्राचीन काल में ऋषि मुनि , सम्राट , राजा , नागरिक अपने पर्यावरण को लेकर कितने सजग थे ! उनके स...