दिपावली की खुशियां

दिपावली के इस पावन पर्व पर आप सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ,मैं आशा करता हूं कि आप सभी अपने घर में स्वस्थ होंगे !

इस बार की दिवाली हम सभी के जिंदगी में बहुत सारा उजाला लाने वाली हैं दिवाली के इस पावन पर्व पर हम सभी एकत्रित होकर अपने घर में सामूहिक दिवाली महोत्सव मनाए और खुशियों का आनंद उठाएं !अपने आसपास रहने वाले अपने ही भाई बंधु जो दिवाली मनाने में सक्षम नहीं हैं हम भी उनके साथ मिलकर दिवाली मनाए, इस दिवाली महोत्सव पर भारत ने 100 करोड़ टीकाकरण का महत्वपूर्ण लक्ष्य भी पूरा किया हैं जो हमारे लिए खुशी की बात हैं! हमें  कोरोनाकाल में जो असुविधा हुई उससे राहत पाते हुए हमने 100 करोड़ टीकाकरण का भी लक्ष्य पूरा कर लिया हैं ! मैं आशा करता हूं आप सभी टीकाकरण से लाभांवित जरूर हुए होंगे, इस दिवाली पर हम सभी मिलकर भारत के उन वीर शहीदों को भी याद करें जिन्होंने इस देश के खातिर अपने प्राण न्योछावर कर दिए हैं ! 

 हम सभी उन्हीं के नाम के अपने घर के आंगन में एक छोटा सा दीपक जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दें और उनकी बलिदान की महिमा को अपने दिल में संजोए रखें ! इस शुभ अवसर पर हम सभी को भिन्न भिन्न प्रकार के पटाखों से भी दिवाली का आनंद उठाएं, मगर हम इतने ही पटाखों का उपयोग करना हैं क्योंकि प्रकृति में हो रहे प्रदूषण की वजह से हमें ही वापस नुकसान पहुंचाता हैं! इसलिए आप इस बात को किसी और उद्देश्य से मत जोड़ें यह कोई धार्मिक मत नहीं हैं ! अपने ही हित के लिए हैं, हम जितना प्रदूषण करेंगे उतनी ही बीमारियां हमें ही लगने वाली हैं इसलिए बिना आवाज के पटाखे जलाकर भी हम अपनी दिवाली का आनंद उठा सकते हैं !

 इस दिवाली के पावन पर्व पर हम सभी को एकमत होकर भारत के उन सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करना चाहिए और उन्हें धन्यवाद देना चाहिए जिन्होंने इस कोरोना महाकाल में लोगों की सहायता की हैं ! उनके समक्ष दिन-रात खड़े रहे हम उन सभी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने दिन-रात लगाकर इस देश की सेवा की हैं उन्हीं की बदौलत से आज हम सब स्वस्थ और खुश हैं ! आज हमारे घर में हम दिवाली मना रहे हैं मैं आप सभी से यह भी अनुरोध करना चाहूंगा की इस दिवाली पर हम हमारे जो शहीद हुए देश के लिए जवानों को भी श्रद्धांजलि दे, हो सके तो अपने ही सोशल मीडिया स्टेटस पर आप उनके बलिदान का एक आकृति लगा कर उन्हें श्रद्धांजलि दें,उनके नाम का एक दीपक जला कर उनके बलिदान को अमर बनाएं ! 

भारत में इस साल लाखों लोगों ने अपनों को खोया हैं जिनका कोई नहीं हैं, जिनके कोई अपना नहीं हैं, हो सके तो हम उनकी भी मदद करें उनके साथ अपनी खुशियां बांटे और अपने दीवाली को बेहतर ढंग से मनाने में सफल रहें !

दिवाली हमारे लिए सही मायने में दिवाली हैं सुख और शांति से जहां इस दिवाली के पावन पर्व को मनाने जा रहे हैं, जो हमारे लिए अत्यंत खुशी की बात है ! क्योंकि इस समय हम कोरोना महाकाल से भी बच चुके हैं,और अपने आर्थिक रूप से भी वापस सक्षम होने लगे हैं ! इसलिए इस दिवाली पर अपने सह परिवार के साथ हर्षो उल्लास और उमंग से दिवाली मनाइए ! आप सभी को एक बार फिर तहे दिल से मेरी ओर से आपके सह परिवार को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं आप सब अपने घर में स्वस्थ रहें,मस्त रहें, हंसते रहें ,और ऐसे ही खुशियों का आनंद उठाते रहें !

आप सभी से मेरा अनुरोध हैं कि अगर मेरा कोई भी अनुच्छेद आपको अच्छा लगता हैं तो कृपया अपनी प्रतिक्रिया जरुर दें ! और आपको लगता हैं कि ऐसे ही और अनुच्छेद आपको पढ़ने के लिए चाहिए तो मुझे बताइए कि मैं ऐसे और अनुच्छेद लिख कर आप लोगों के चेहरे पर एक छोटी सी खुशी ला सकूं ! 

 आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद हैं !

हैप्पी दिवाली सुरक्षित रहें , मस्त रहिए,

 जय हिंद


लेखक श्रवण कुमार 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

हिंदी माध्यम में संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी कैसे करें !

​जलवायु परिवर्तन ( climate change )

अकेलापन कैसे दुर करें