असफलता से हार मत मानों ।!

 नमस्कार

हाल के दिनों में बहुत सारे विद्यार्थियों के जीवन में उतार-चढ़ाव आए हैं ! परीक्षाएं हुई हैं और उनके परिणाम भी आए हैं किसी के जीवन में असफलता हाथ लगी हैं ! तो किसी को सफलता भी मिली हैं ! मगर हमें इन दोनों से परे होकर भी अपने जीवन के बारे में कुछ सोच समझ कर आगे फैसला लेना चाहिए ! 

सफलता मिलना एक कामयाबी की पहली सीढ़ी होती हैं ! और इस सीढ़ी के जरिए ही हम अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं ! और हमें सफलता एक नई चुनौती हमारे समक्ष लाकर खड़ी कर देती हैं ! इसलिए सफलता जब भी मिलती हैं उसके साथ हमें बहुत सारी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता हैं ! उन्हें चुनौतियों से निपटते हुए हमें अपने जीवन में कैसे आगे बढ़े और उस आगे बढ़े हुए जीवन में हम लोगों के हित में कितना अच्छा काम करते हैं यह सही मायने में अपनी सफलता का महत्व होता हैं !! 

असफलता हमें यह बार-बार यह जरूर सिखाती हैं कि हम सफलता की राह पर नहीं गए हैं ! मगर यह कभी नहीं कहा जाता हैं कि हमने कभी मेहनत ही नहीं की हैं ! र हम कभी पास ही नहीं हुए हैं ! जीवन की इस दौड़ में हम जितने भी आज जहां पहुंचे हैं ! हमें हर हाल में सफलता और असफलता मिली हैं ! और हम जिस क्षेत्र में हैं मन लगाकर तैयारी करते हैं और उस क्षेत्र में हम अगर  असफल होते हैं तो निराश होने की कतई आवश्यकता नहीं हैं ! क्योंकि सफलता और असफलता दोनों ही एक ही सिक्के के दो ही पहलू हैं ! इसलिए आज असफलता हमें यह बताती हैं कि हम अपने जीवन में कुछ और नया करेंगे हमने जितना कुछ पढ़ा हैं, लिखा हैं,  समझा हैं , उसका और अच्छे से मंथन करके हम अगली बार अच्छे अंकों से उसके समक्ष पेश करेंगे और अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होकर हम एक अच्छी प्रतिभा स्थापित करेंगे ! इसलिए सफलता और असफलता से कभी निराश मत होना ! सफलता हमें नए चुनौतियों का सामना करने हेतु आगे भेजती हैं और असफलता हमें रह गई पीछे की कमी को पूरा करने के लिए और उस पर मंथन करके एक अच्छे से कामयाब व्यक्ति बनाने के लिए दोबारा मेहनत का अवसर देती हैं ! इसलिए आप असफलता का हमेशा स्वागत करें , और दिल से उसका स्वागत करते हुए हमें उसके ऊपर अमल करते जाना हैं और हमें एक निरंतर राह पर चलकर वह भी हासिल करना हैं जो हमने अपने दिल में संजोए रखा था !

असफलता से कभी भ्रमित मत होना क्योंकि आज असफलता हमें और ज्यादा सीखने की,और समझने की , अवसर देती हैं ! इसलिए असफलता जब भी मिलती हैं तो हमें एक नया अवसर मानना चाहिए, अपने आप को बेहतर साबित करने का, यह नया अवसर इसलिए कहता हूं क्योंकि हम जिस क्षेत्र में जा रहे हैं उस सत्र के ज्ञान का हमारे पास बहुत कम  खजाना हैं और उस क्षेत्र में हमें जाने के लिए अच्छे से अच्छे उस ज्ञान का हम मंथन करना होगा,  विचार करना होगा , समझना होगा ! उसको हम लागू करेंगे तो हमें यकीन सफलता जरूर मिलेगी ! इसलिए असफलता में कभी अपने आप की निराशा मत होने देना,  क्योंकि असफल होना ही सफलता के लिए एक नई रहा हैं 

आपके जीवन में बहुत सारे उतार-चढ़ाव आए हैं और आगे भी  जीवन हैं इसमें बहुत सारे आते रहेंगे मस्त रहिए , मस्त रहिए , यही कहना चाहूंगा मैं क्योंकि सफल होना और असफल होना हमारे बस की बात नहीं होती हम जब परिणाम आते हैं उसी दिन पता चलता हैं कि हम सफल हैं या नहीं हैं ! उससे पहले हम सब एक ही कश्ती के सवार होते हैं जब सफल होते हैं तो हमें नए चुनौतियों के सामने के लिए आगे जाना होता हैं और जब हम असफल होते हैं तो हमें कुछ नया करने का एक और मौका मिलता हैं और हमें ऐसे मौकों को कभी गवाना नहीं चाहिए ! जितने भी हमारे भाई बंधु जो असफल हुए हैं जीवन में उन्होंने बहुत ही बड़ा मुकाम हासिल किया हैं और असफलता हमेशा आगे बढ़ने का एक पहला रास्ता होता हैं और यह रास्ता ही हमें यह बताता हैं कि हमें अपने जीवन को और कैसे बेहतर करना हैं ! इसलिए कभी भी हताश और मायूस होकर मत बैठना और असफलता का स्वागत कीजिए एक बार फिर उठ कर अपने जिंदगी के लिए, अपने सपनों के लिए, अपनों के लिए जरूर तैयार हो जाइए यही मेरा आप सब से आग्रह हैं !

ऐसे ही प्रेरणादायक लेख पाने के लिए कृपया मुझे सहयोग करें ?

मैं लेखक श्रवण कुमार

मेरे इस लेख से किसी की भावना को ठेस पहुंची हैं तो मैं क्षमा चाहता हूं ! मेरा कोई उद्देश्य नहीं था किसी के लिए मगर बस मैं यह इतना ही कहना चाहता हूं कि जीवन में आगे बढ़ते रहिए और ऐसे प्रेरणादायक लेख पढ़ते रहिए !

जय हिंद

Comments

  1. Bht shi bat khi h sir.....jb hm harte h tb hm us chiz ko or ache se krte h or bar bar ek hi chiz k bare me vichar Krna hme usk shi or glt dono k bare me btata h jha jite hue insan ko sirf usk shi k bare me pta hota h

    ReplyDelete
  2. Thank you so much

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

हिंदी माध्यम में संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी कैसे करें !

​जलवायु परिवर्तन ( climate change )

अकेलापन कैसे दुर करें